October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वरिष्ठ व्यापारी अब्दुल अजीज का हुआ निधन

0
1001755897
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शहर हुआ गमगीन ईशा की नमाज के बाद किया जाएगा सुपुर ए खाक

नैनीताल। सरोवर नगरी में तल्लीताल बाजार के वरिष्ठ व्यापारी अब्दुल अजीज 75 का बीमारी के चलते आज शुक्रवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे निधन की खबर से शहर गमगीन हो गया और लोग उनके घर में दुख व्यक्त करने पहुंचने लगे। बता दें तल्लीताल बाजार में रजाई गद्दा फर्नीचर और मोबाइल एसेसरी की दुकान नियर अशीष होटल के पास है। बता दे पिछले लगभग 10 दिनों से वह बीमार थे और उनका उपचार हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में चल रहा था जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली वह अपने पीछे तीन पुत्र सरफराज, इमरान, और मोहम्मद शाहनवाज,तीन पुत्री, नाती, पोते हरा भरा परिवार रोता भिलगता छोड़ गए हैं। उनके पुत्र सरफराज ने बताया ईशा की नमाज के बाद लगभग 10:00 बजे रात्रि उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। शोक व्यक्त करने वालों मे अध्यक्ष मारुति नंदन शाह, उपाध्यक्ष नासिर खान, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, महासचिव अमनदीप आनंद, उप सचिव जयंत उप्रेती, कोषाध्यक्ष हरीश लाल, महफूज सिद्दीकी, राजेंद्र मनराल, योगेश शाह, संत वीर सिंह सुखदीप आनंद विजय नारंग, दिनेश कर्नाटक पप्पू, भाइयू सती, मोहम्मद अकमल मोहम्मद दानिश एहसान खान पप्पू भाई सहित सभी ने दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *