October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एसएसपी मीणा ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर की विशेष पूजन

0
1001744214
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शस्त्रों व औजारों की पूजा कर पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएँ

नैनीताल। सरोवर नगरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में शस्त्रों, औजारों और मशीनों को सम्मानपूर्वक सजाकर पूर्ण विधि-विधान से पूजा कर उनकी कार्य क्षमता और सुरक्षा के लिए आशीर्वाद मांगा गया। पूजन के दौरान भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए तथा पुलिसकर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दी गईं। इस दौरान एसएसपी मीणा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का पूजन न केवल कार्य कौशल और समर्पण को बढ़ावा देता है, बल्कि पुलिस बल की सेवा भावना और सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने में भी प्रेरणा प्रदान करता है। इसके साथ ही जनपद के समस्त थानों, चौकियों सहित अन्य शाखाओं में भी भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शस्त्रागारों और वर्कशॉप में औजारों व उपकरणों की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, प्रभारी सीसीआर हिम्मत अधिकारी, उपनिरीक्षक केवल राम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *