October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सीबीसी नैनीताल ने भी की स्वच्छोत्सव की शुरुआत

0
1001743998
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

थीम स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता से की

नैनीताल। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय संचार ब्यूरो(सीबीसी), नैनीताल ने स्वच्छता ही सेवा को लेकर देश भर में चलाए जा रहे अभियान की शुरुआत कर दी है। सीबीसी, नैनीताल की स्वच्छ भारत अभियान की नोडल अधिकारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि सभी कार्मिकों ने हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर के आसपास सफाई की गई, सबसे पहले मंदिर के गेट से लेकर पार्क तक की सड़क को साफ किया गया। उसके बाद पार्क में बिखरे कूड़े को इकट्ठा कर निस्तारित किया गया। उसके बाद सभी कार्मिकों ने हनुमान गढ़ी मंदिर से शीतला देवी माता मंदिर तक के रास्ते की झाड़ियों और बिखरे कूड़े को साफ किया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने बताया कि इस साल की थीम स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता है. सीबीसी नैनीताल भी 25 सितंबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ के उद्देश्य के साथ स्वच्छता श्रमदान का आयोजन करेगा। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता की मुहिम के साथ जोड़ा जा सके। सफाई अभियान के दौरान सीबीसी नैनीताल के कलाकारों ने स्वच्छता गीत साफ सुधरी जमी हवा तो, देश अपना स्वस्थ रहेगा का गायन भी किया। इस मौके पर अभियान में सीबीसी नैनीताल के आनंद सिंह, गोपेश बिष्ट, शर्मिष्ठा, दीपा, शोभा, भास्कर, दीवान सिंह, राजेश , भूपेंद्र जड़ौत सहित मौके पर मौजूद लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *