October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कशिश को न्याय दिलाने के लिए युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च

0
1001743640
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हाथ में कैंडल और स्लोगन के पोस्टर के साथ शांतिपूर्वक किया विरोध

लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखें विरोध रैली

नैनीताल। नैनीताल सरोवर नगरी सामाजिक कार्यकर्ता शार्दुल नेगी व उनके बुल्स जिम के युवाओं द्वारा कशिश को न्याय दिलाने के लिए एक कैंडल मार्च राम सेवक सभा से प्रारम्भ होकर तल्लीताल स्थित गांधी मूर्ति तक निकाला गया। और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए कैंडल मार्च के माध्यम से युवाओं ने सरकार और प्रशासन से माँग की कशिश के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कारवाई की जाए और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। रैली में के एन फील्ड, पाइंस, आदर्श और निशांत छात्रावास के छात्र भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। नैनीताल से वरिष्ठजनो के साथ साथ धीरज बिष्ट, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्या,
डॉ. विश्लेश्वर,भावना भट्ट, शैला नेगी, जानकी नेगी राजीव लोचन साह कैलाश जोशीडॉ उमा भट दिनेश उपाध्याय शैला नेगी ज्योति भी रैली में सम्मिलित हुए और उन्होंने आदेश का विरोध किया। इस दौरान छात्र नेताओं आयुष आर्या, दिनेश चन्द्र, अभिषेक कुमार, कमलेश चन्द्र ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई, और कहा कि जब तक दोषियों को सख्त सज़ा नहीं मिलती, यह संघर्ष जारी रहेगा। कैंडल मार्च में हाथ में मोमबत्ती और स्लोगन के पोस्टर लेकर विरोध जाहिर किया गया। इस कैंडल मार्च का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना था कि कशिश के लिए न्याय पाना सिर्फ़ एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे समाज की ज़िम्मेदारी है। और इनका कहना था कशिश को न्याय, पूरे समाज को न्याय होगा। इस मौके पर भावना भट्ट, उमा भट्ट, राजीव लोचन शाह, प्रदीप पांडे, शेला नेगी, धीरज बिष्ट, कैलाश अधिकारी, शार्दुल नेगी, सहित अन्य लोग रैली में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *