October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1001740302
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नवरात्रि में डांडिया नाइट को लेकर बैठक में हुई चर्चा तैयारी शुरू

नैनीताल। सरोवर नगरी में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब के अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। डांडिया को लेकर चर्चा हुई और अध्यक्ष आभा ने बताया बास्केटबॉल ग्राउंड में विगत वर्षों की भांति इस बार भी हैप्पी होम डांडिया नाइट आयोजित होगी।और इस बार डांडिया महोत्सव का क्लब द्वारा भव्य आयोजन किया जाएगा इस कार्यक्रम की सफलता के लिए रमा भट्ट को संयोजक, दीपिका बिनवाल सीमा सेठ एवं अनुराधा भट्ट को सहसंयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम की संयोजक रमा भट्ट ने बताया की डांडिया नाइट में सभी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ भी रखे गए हैं जिसमें कई आकर्षक पुरस्कार है डांडिया नाइट मैं डांडिया क्वीन के साथ फर्स्ट रनर अप, सेकंड रनर अप, बेस्ट ड्रेस बेस्ट ज्वैलरी बेस्ट स्टेप, बेस्ट परफॉर्मेंस, बेस्ट लुक, आदि पुरस्कार दिए जाएंगे कार्यक्रम संयोजक रमा भट्ट ने बताया जो भी प्रतिभागी डांडिया नाइट में भाग लेना चाहते हैं वह 6398 28606 एवं 94107 49602 मैं अपनी एंट्री करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क 50 रुपए रखा गया है कार्यक्रम के प्रायोजक हैप्पी होम होटल के स्वामी हैप्पी अटवाल ने बताया कि इस बार भी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम की सफलता के लिए सचिव कविता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, रानी शाह, गीता शाह, ज्योति ढोंडियाल, दीपिका बिनवाल,प्रेमा अधिकारी, सविता कुलारा, दया कुंवर, दीपा पांडे, जीवंती भट्ट, मानसी गर्ग, तुसी शाह, भावना शाह, वंदना जोशी,अमिता शाह, मीनू बुधलाकोठी, प्रगति जैन, मीनाक्षी कीर्ति, लीला राज,कंचन जोशी, जया वर्मा, डॉ पल्लवी, सरस्वती शिराला, सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *