October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस” पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

0
1001732512
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नंदा देवी महोत्सव में स्वच्छता कार्य को लेकर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर खेतवाल को किया सम्मानित

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर महिला कांग्रेस, नैनीताल के तत्वावधान में “अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस” पर गोष्ठी का आयोजन, अयारपाटा स्थित महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्षा डॉक्टर भावना भट्ट के आवास में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा डा. सरस्वती खेतवाल ने की इस दौरान
गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, बढ़ते महिला अपराधों,संगठन की मजबूती आदि पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल को नंदा देवी मेले में पालिका द्वारा किये गए स्वच्छता कार्य के लिए शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।नगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा डा.भावना भट्ट ने उपस्थित सभी लोगों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिला अपराधों में निरंतर वृद्धि, अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय नहीं मिलने पर आगामी 18 सितंबर 2025 को प्रातः11 बजे श्री रामसेवक सभा प्रांगण में उसकी तीसरी बरसी पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आवाह्न किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए, सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम में आशा भट्ट,लता तरुण, सुनीता आर्य,गीता मंडल,देवकी,अचला भट्ट,चंपा सनवाल,रईसा चिश्ती आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही। गोष्ठी का संचालन डॉक्टर भावना भट्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *