October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग द्वारा

0
1001723157
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य मे चलाया हस्ताक्षर अभियान

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर मे हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विभागाध्यक्ष प्रो. शिरीष कुमार मौर्य के मार्गदर्शन में विभाग के शोधार्थियों द्वारा ‘हिंदी में हस्ताक्षर’ अभियान चलाया गया। बता दे कार्यक्रम में इस दौरान लगभग 110 हस्ताक्षर किए गए। डॉ दीक्षा मेहरा ने बताया जिसका उद्देश्य अपनी पहचान और भाषा के प्रति गर्व के साथ व्यवहार करना है। इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर के प्रो. हरिप्रिया पाठक (अंग्रेजी), डॉ .आशीष मेहता (कंप्यूटर साइंस), सरोज पालिवाल (समाजशास्त्र), प्रो. चन्द्रकला रावत, डॉ. शुभा मटियानी, डॉ. शशि पाण्डे, (हिंदी) आदि समस्त प्राध्यापकों, शोधार्थियों व विद्यार्थियों के लगभग 110 हस्ताक्षर कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *