October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुश्ती प्रतियोगिता में पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विद्यार्थी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया

0
1001720894
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

दमदार कुश्ती दिखाते हुए पदक किए अपने नाम

नैनीताल । जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर बरेली में आयोजित क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय नैनीताल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच पीपीजे नैनीताल के खिलाडिय़ों ने दमदार कुश्ती दिखाते हुए कई भार वर्गों में पदक अपने नाम किए।
कालेज प्रबंधन के मुताबिक अंडर-१७ वर्ग में सम्राट चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं अंडर- १९ वर्ग में विद्यालय के खिलाडिय़ों का दबदबा देखने को मिला। इस वर्ग में देव चड्डा (७९ किग्रा), मनन (८६किग्रा), आरुष चौधरी (७४ किग्रा) और प्रणव (९७ किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में चन्द्रेश जोशी (५५ किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान पाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन सभी खिलाडिय़ों का चयन भोपाल (मध्य प्रदेश) में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि श्विद्यालय के छात्रों की यह कामयाबी हम सभी के लिए गर्व का विषय है। बोले: पीपीजे परिवार हमेशा से विद्यार्थियों को शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहा है। हमारे खिलाडिय़ों ने जो मेहनत और लगन दिखाई है वह निश्चित ही अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हमें पूरा विश्वास है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ये छात्र अपना परचम लहराएँगे और विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम और ऊँचा करेंगे, विद्यालय के शैक्षिक प्रभारी और कुश्ती कोच उमेश शर्मा ने खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्निरंतर मेहनत और अनुशासन के बल पर हमारे पहलवान इस मुकाम तक पहुँचे हैं। हमें विश्वास है कि भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, विद्यालय के प्रबंधक श्याम अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि हमारे छात्र-छात्राएँ पढ़ाई के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, यह विद्यालय के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कामयाबी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *