October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ग्रैंड महाराष्ट्रा एंड नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवार्ड्स समारोह में

0
1001720828
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

लॉन्ग व्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैनीताल एवं उत्तराखंड में समग्र शिक्षा क्षेत्र में प्रथम स्थान पर

 सम्मान प्राप्त करते प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी

 नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित   लॉन्ग व्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने क्षेत्र का मान बढ़ाते हुए नैनीताल  और उत्तराखंड में नंबर 1 स्थान प्राप्त किया है। यह सम्मान समग्र शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित ग्रैंड महाराष्ट्रा एंड नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवार्ड्स समारोह में प्रदान किया गया।

यह समारोह आज होटल द ललित, मुंबई में आयोजित हुआ, जिसका आयोजन एजुकेशन टुडे, बेंगलुरु स्थित संस्था ने किया। यह संस्था कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है।

यह पुरस्कार विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य श्री भुवन त्रिपाठी और वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती नूपुर ने ग्रहण किया।

विद्यालय के प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि पर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

यह सम्मान लॉन्ग व्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत विद्यालय निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता और सह-पाठयक्रम विकास दोनों को महत्व देता आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *