October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जमीयत उलमा हिन्द ने पंजाब में आई भयानक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

0
1001719081
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

राहत राशि जुटाने मैं जूटे संस्था के सदस्य

पंजाब पीड़ितों को 50 लाख पहुंचाना लक्ष्य

नैनीताल। सरोवर नगरी में जमीयत उलमा हिन्द ने पंजाब में आई भयानक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहयोग अभियान शुरू किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मुकिम के नेतृत्व में राहत राशि जुटाई जा रही है। नैनीताल जनपद से अभियान की शुरुआत करते हुए संगठन ने एक लाख रुपये की राशि एकत्र कर हल्द्वानी जिलाध्यक्ष के माध्यम से भेजी है। जमीयत उलमा-हिन्द का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों को तात्कालिक राहत पहुंचाना है। संगठन की ओर से 50 लाख रुपये की धनराशि पंजाब भेजी जाएंगी। इस सहयोग अभियान की शुरुआत शुक्रवार को नैनीताल से हुई। कहा कि आपदा के समय पीड़ितों की सहायता करना हम सबका फर्ज है। यह धनराशि एकत्र कर जल्द ही संगठन के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में भेज दी जाएगी।
जमीयत उलमा हिन्द ने भरोसा जताया कि समाज की सहभागिता से यह लक्ष्य शीघ्र पूरा होगा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंच सकेगी।
इस दौरान मुफ़्ती अजमल कासमी , सचिव मुफ़्ती फ़ैजानुल, अंजुमन इस्लामिया के सदर शोएब अहमद, मो. फारुख, हारून खान पम्मी, जमाल एसान, मो.जुहेब समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *