October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सीबीसी नैनीताल का पोषण गीत हर भाषा में गूंजे बोले: पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी

0
1001713923
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल खटीमा। पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने सीबीसी नैनीताल के पोषण गीत “विकसित भारत की बुनियाद“ को लॉन्च किया। इस अवसर पर कोश्यारी ने कहा कि यह गीत सरकार के साथ काम करने वाले कलाकारों की प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस गाने की असली सफलता तब सिद्ध होगी जब इसे देश की अन्य भाषाओं में भी गाया और सुनाया जाएगा।

पेड़ लगाकर की गई जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत

थारू विकास भवन खटीमा में 2 दिन की चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले भगत सिंह कोश्यारी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोषण को लेकर भारत सरकार और राज्य सरकार जो जागरूकता फैला रही है, उसे हर महिला और बच्ची तक पहुंचाना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। पोषण एंथम की थीम पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने बताया कि पोषण एंथम की थीम 2047 के विकसित भारत में पोषण की आवश्यकता को दर्शाना है। गीत को सीबीसी नैनीताल की कलाकार डॉ दीपा जोशी ने लिखा है, जबकि संगीत शर्मिष्ठा बिष्ट, गोपेश बिष्ट और आनंद बिष्ट ने दिया है। अभिनय भास्कर जोशी, शोभा चारक, दीपा ने किया है| कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शर्मिष्ठा बिष्ट ने बताया कि विभाग के एक और गीत के लॉन्च के साथ लोकसभा सांसद अजय भट्ट अभियान का विधिवत समापन करेंगे। समापन समारोह में मेहंदी और फैंसी प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे इस दौरान कार्यक्रम में अन्नप्राशन और किट वितरण किए और
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने मिरहा, पूनम, अनुभा सहित 10 महिलाओं के बच्चों का अन्नप्राशन करवाया। वहीं वर्तिका, पूजा, वीणा सहित 10 धात्री महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट बांटी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *