October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शहीद बलवन्त सिंह मोटर मार्ग के बदहाल होने पर

0
1001713718
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कोसी घाटी के लोगो ने दिया एक दिवसीय धरना

गरमपानी नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक को जोड़ने वाली सबसे प्रमुख शहीद बलवन्त सिंह मोटर मार्ग पिछले 1 दशक से बदहाल पड़े होने के चलते गुरुवार को पूर्व राज्य दर्जा मंत्री पी सी गोरखा तथा पूर्व ग्राम प्रधान मल्ला बर्धो त्रिभुवन के नेतृत्व में कोसी घाटी के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों द्वारा बर्धो के शिव मन्दिर में एक विशाल आंदोलन किया गया। जिसमे आसपास के गाँव तल्ला बर्धो, मल्ला बर्धो, नैनीचैक, थापली, कोरड, हल्सौ, तिवारी गाँव, रतौडा, आम बड़ी इत्यादि उनको गाँव से लोगो द्वारा इस एक दिवसीय आन्दोलन में शिरकत की गई। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग के बदहाल होने से लगातार मार्ग में ग्रामीणों का आना जाना तक मुश्किल हो गया है। जिसमें मार्ग में लगातार कई बड़े बड़े हादसे होते है। वही हल्की बारिश के बाद तुरंत पहाड़ियों से भारी मलवा आने से मार्ग बन्द हो जाते है तथा स्कूली बच्चों का आवागमन लगभग बन्द हो जाता है। जिसके चलते आज इस आन्दोलन की शुरुवात की गई है। वही इन दौरान पूर्व राज्य दर्जा मंत्री पी सी गोरखा ने कहा कि शहीद के नाम पर बनी सड़क को सरकार लगातार अनदेखा कर रही है।इस मोटर मार्ग के लिए सरकार को कई बार ज्ञापन भेजे जा चुके है लेकिन सरकार द्वारा मार्ग ना बनाने की मंशा रखी गयी है। इस मार्ग के लिए राज्य के मुख्यमंत्री जी द्वारा दस करोड़ की घोषणा की जा चुकी है बाबजूद अभी तक इस मार्ग के लिए कोई बजट तक स्वीकृत नहीं किया गया है। जिससे साफ जाहिर होता है कि सरकार शहीद के नाम पर बनी सड़क के कतई गंभीर नही है।
वही इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान मल्ला बर्धो त्रिभुवन सिंह मेहरा ने बताया कि भारत पाकिस्तान के कारगिल युद्ध मे बर्धो निवासी शहीद बलवन्त सिंह मेहरा ने इस देश के लिए अपना बलिदान दिया है लेकिन आज सरकार द्वारा उनके नाम पर बनी सड़क को ही बदहाल छोड़ रही है। वही बेतालघाट ब्लॉक को जोड़ने वाली यह सबसे महत्वपूर्ण सड़क है। यही सड़क पूरे ब्लॉक में खनन के माध्यम से सरकार को सबसे अधिक राजस्व देती है बाबजूद इसके इस मार्ग की हालत सबसे अधिक बदहाल पड़ी हुवी है।
वही इन दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा ने कहा कि अगर मोटर मार्ग का जल्द ही कार्य शुरू नही किया गया तो इस आन्दोलन के माध्यम से सभी ग्रामीणों को साथ ले जा कर जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर आन्दोलन किया जाएगा। मौके पर श्री कैची धाम की उपजिलाधिकारी मोनिका मोके पर पहुँची तथा सभी ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि उनकी सभी मांगो को प्रमुखता से आगे बढ़ाया जाएगा। वही शहीद बलवन्त सिंह मोटर मार्ग के लिए एस्टीमेट बना लिया गया है। जिसका जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान मौके पर राज्य दर्जा मंत्री पी सी गौरखा, पूर्व ग्राम प्रधान त्रिभुवन सिंह, हरेन्द्र सिंह आशा देवी, नरेंद्र पाल सिंग, दुर्गा देवी, जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा,खुशाल हलसी, हितेन्द्र मेहरा, जीवन मेहरा, राजेन्द्र मेहरा, हरीश मेहरा, प्रदीप मेहरा, विक्रम सिंह, लीला राम, यशपाल मेहरा, दीपक मेहरा, गोधन बोहरा, पुरन बोहरा, चन्दन सिंह, बालम सिंह, भरत सिंह, पुष्कर सिंह, रमेश सिंह, ज्योति मेहरा, जंग बहादुर सिंह, शेर सिंह, हंशी देवी, गीता मेहरा, विमला देवी, उमा देवी, कमला देवी, सावित्री देवी, पना देवी, माया देवी, नीमा देवी, इत्यादि कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *