October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हरी नगर वार्ड की सभासद शीतल कटियार ने

0
1001704095
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आवारा कुत्तों से निजात दिलाने को लेकर पालिका अधिकारियों को लिखा पत्र

कहा डर के साए में है वार्ड के लोग

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल के घनी आबादी वाले हरिनगर वार्ड में इन दिनों आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक मचा हुआ है। कुत्तों के आतंक से वार्डवासी खासे दशहत में हैं। दूसरी ओर मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए वार्ड की सभासद शीतल कटियार ने पालिका प्रशासन को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई करने का निवेदन किया है और पत्र के माध्यम से अवगत कराया है वार्डवासियों को आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान है आवारा कुत्ते राहगीरों को चलते हुए हमला कर रहे हैं और काटकर घायल कर रहे हैं। लोगों की सुरक्षा को लेकर पालिका द्वारा कोई निर्णय लिया जाए।
सभासद शीतल कटियार ने पत्र के माध्यम से विभाग को अवगत कराते हुए कहा आवारा कुत्ते हर रोज राह चलते लोगों और बच्चों पर हमला कर रहे हैं जिसकी वजह से वार्ड में दहशत का माहौल बना है। दूसरी ओर वार्डवासियों का कहना है कि
कई लोग अब तक आवारा कुत्तों के हमलों का शिकार होकर घायल हो चुके हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग वार्ड से गुजरने में भी डर महसूस करने लगे हैं। सभासद शीतल कटियार ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन और मुखय सफाई निरीक्षक को अवगत कराया है। सभासद शीतल ने बताया उनके द्वारा पालिका के अधिकारियों को फोन और पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है और जल्दी ही कुत्तों से निजात दिलाने के लिए मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *