October 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शारदा संघ एवं युगमंच के संयुक्त तत्वाधान सुगम संगीत एवं लोकगीत प्रतियोगिता में

0
1001699499
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

दिव्यांशी, सूर्यांश, हर्ष एवं नेहा ने बाजी मारी

सरोवर नगरी नैनीताल में शारदा संघ एवं युगमंच की संयुक्त पहल के रूप में तथा चंद्रेश साह “शक्ति” के सहयोग से आयोजित डॉo सुशीला शाह मेमोरियल लोकगीत एवं सुगम संगीत प्रतियोगिताओं में दिव्यांशी गोसाई, सूर्यांश राणा, हर्ष सहदेव और नेहा आर्य ने सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया.

लोकगीत जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में दिव्यांशी गोसाई ने प्रथम, हर्षिता गोसाई ने द्वितीय, नित्यांश पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि ऋषभ रैकवाल तथा वैष्णवी गोसाई को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ, साथ ही दिशानी कारकी एवं अवरनीका जोशी की प्रस्तुति सराहनी रही.

लोकगीत प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में भारतीय सहित सैनिक विद्यालय नैनीताल की संगीत शिक्षिका नेहा आर्य ने प्रथम, अनुष्का कोली ने द्वितीय तथा दिया आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस वर्ग में मोनिका आर्य एवं रिचा सनवाल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ, जबकि रिद्धिमा आर्य एवं जतिन कुमार की प्रस्तुति सराहनी रही.

प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित सुगम संगीत प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सूर्यांश राणा ने प्रथम, हर्षिता गोसाई ने द्वितीय दिव्यांशी गोसाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, तथा ऋषभ रैकवाल एवं सार्थक पांडे को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ. साथ ही काव्या पांडे एवं वैष्णवी गोसाई की प्रस्तुति सराहनी रही.

सुगम संगीत प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में हर्ष सहदेव ने प्रथम पुरस्कार, अनुष्का कोहली ने द्वितीय पुरस्कार तथा मोनिका आर्य ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया. जबकि आकाश कुमार एवं रोहित कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिले तथा दिव्यांश एवं धीरज बोरा की प्रस्तुति सराहनी रही.

पुरूस्कार वितरण समारोह के दौरान शारदा संघ के महासचिव घनश्याम लाल शाह, उपाध्यक्ष चंद्र लाल शाह, रोहित शाह, युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम द्वारा विजेताओं सहित संगीत पक्ष के नवीन बेगाना, संजय कुमार, अमन महाजन, अभय बडोला, दिव्यम कटिहार और डॉक्टर हिमांशु पांडे मित्र तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान हेतु आयोजक टीम के मनोज कुमार, कौशल शाह, डीके शर्मा, रफत आलम एवं निर्णायकों के रूप में स्मित तिवारी तथा गौरव बिष्ट को सम्मानित किया तथा समस्त प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉo रवि जोशी, बीना साह, मदन मेहरा, सुशील पांडे, मुन्नी बानो, दीपा पांडे, भारती साह, नासिर खान, अमृत कुमार, अनिल कुमार, रोहित जोशी, वीरेंद्र साह, आदि की उपस्थिति ने सभी को उत्साहित किया। आयोजन को सफल बनाने में हेमंत साह, रानी साह, पूनम, प्रियंका, जय जोशी आदि ने योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान डॉo रवि जोशी द्वारा जहूर आलम जी की ग़ज़ल की भावपूर्ण प्रस्तुति तथा निर्णायकों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केन्द्र रहीं। इस मौके पर कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु डॉo हिमांशु पांडे को सम्मानित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *