October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1001482553
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मित्र पुलिस ने 10 लोगों की बचाई जान

तत्परता और साहस की मिसाल बनी चोरगलिया पुलिस

यात्रियों ने कहा “थैंक यू फॉर लाइफ”

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने रेस्क्यू टीम की तत्परता, साहस की सराहना की

लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखें घटनाक्रम

नैनीताल हल्द्वानी। रात्रि लगभग 12:30 बजे शेरनाला में अचानक अत्यधिक जलभराव होने के कारण स्कार्पियो वाहन संख्या UK18 F 2000 तेज बहाव में बहकर पलट गया। वाहन में 10 व्यक्ति सवार थे जो गंभीर संकट में फंस गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस की त्वरित कार्यवाही और सूझबूझ के चलते सभी 10 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रिस्क में जीन यात्रियों की जान बचाई उनके नाम की सूची

  1. अमन कश्यप
  2. चालक राहुल कश्यप
  3. टीटू दिवाकर
  4. मनीष लोधी
  5. रमेश चन्द्र
  6. चन्द्र सैन
  7. अंकित कटियार
  8. करन लोधी
  9. रोहित कश्यप
  10. अभिमन्यु जो सभी निवासी – जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के थे। सवार यात्रियों ने बताया कि वे जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) से दर्शन कर लौट रहे थे चोरगलिया जंगल क्षेत्र में पहुँचे तो नाले पर हल्का पानी बह रहा था। जैसे ही वाहन ने नाला पार करने का प्रयास किया, अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और वाहन बहकर पलट गया।

पुलिस आई तो जान में जान आई, रेस्क्यू टीम को यात्रियों ने कहा ‘रियल हीरो’

साहस और सेवा का उदाहरण बनी पुलिस टीम-
तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू टीम-
थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, अकुंश चन्याल, मो0 नाजिर, चालक दिनेश लाल
हो0गा0 दिनेश सिंह ने रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को बचाया।

परिजनों को फोन द्वारा तत्काल सूचित किया गया।

👏 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस टीम की तत्परता, साहस एवं समर्पण भावना की सराहना की गई।

सावधान❗

बरसात का मौसम है – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

नदी-नालों से दूर रहें, बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, देर रात अनावश्यक यात्रा से बचें।
आपका जीवन अनमोल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *