March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

कुमाऊँ विश्वविद्यालय रसायन विज्ञान विभाग की दिव्या महर का

0
1001459377
012 013
111 222 333

सीएसआईआर-एसआरएफ के लिए चयन

नैनीताल। सरोवर नगरी मे कुमाऊँ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में पीएचडी कर रही दिव्या महर को प्रतिष्ठित सीएसआईआर-वरिष्ठ अनुसंधान फेलोशिप (एसआरएफ) से सम्मानित किया गया है। इस प्रतिष्ठित फेलोशिप के तहत उनके शोध प्रयासों के लिए उन्हें 24 महीने की अवधि के लिए 42 हजार रुपये का मासिक वजीफा और मकान किराया भत्ता (एचआरए) भी दिया जाएगा। वर्तमान में, दिव्या कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित रसायन विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. महेश चंद्र आर्य के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रही हैं।
दिव्या और उनके पर्यवेक्षक दोनों ने गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए प्रोत्साहन और समर्थन के लिए माननीय कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। विभागाध्यक्ष प्रो. चित्रा पांडे के नेतृत्व में रसायन विज्ञान विभाग परिवार दिव्या को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुये उनके शोध कार्यों में निरंतर उत्कृष्टता की कामना की है । कूटा अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी तथा महासचिव डॉ विजय कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने दिव्या को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *