September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिला बार एसोसिएशन द्वारा न्यायिक अधिकारियों का विदाई समारोह कार्यक्रम किया आयोजित

0
1001458748
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी में जिला बार एसोसिएशन ने सोमवार को न्यायिक अधिकारियों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया।
बता दें बार सभागार में आयोजित समारोह में अपर जिला जज (प्रथम) विक्रम, न्यायिक मजिस्ट्रेट तनुजा कश्यप व न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) आयशा फ रहीन को विदाई दी गई। इससे पहले तीनों ही न्यायिक अधिकारियों को बार संघ पदाधिकारियों द्वारा सममानित भी किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने अपर जिला जज प्रथम विक्रम की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें बेहद संवेदनशील व न्यायप्रिय बताते हुए अधिवक्ताओं के प्रति उनके व्यवहार को उच्चतम स्तर का बताया जबकि सचिव दीपक रुवाली ने अपने संबोधन में मजिस्ट्रेट तनुजा कश्यप व आयशा फ रहीन की कार्यशैली की सराहना की।
अपर जिला जज ने अपने संबोधन में बार एसोसिएशन की प्रशंसा करते हुए उसे व्यवहारिक बताया। कहा कि बार व बेंच दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं। इस दौरान एसीजेएम नेहा कुशवाहा,एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान, उपसचिव दीपक पांडेय, गौरव कुमार, शशांक कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष मोहन जोशी, नीरज साह, राजेन्द्र कुमार पाठक, बी के सांगूड़ी, गिरीश खोलिया, प्रीति साह, मंजू कोटलिया, डीजीसी सिविल पंकज बिष्ट, डीजीसी क्रिमिनल सुशील कुमार सिंह, एडीजीसी राम सिंह रौतेला, पूजा साह, हेमा शर्मा, संजय बिष्ट, फैजल साह, संजय सुयाल, संजय बिष्ट, अशोक मौलखी, दीपक सिंह दानू, किरन आर्या, मो. खुर्शीद, संजय त्रिपाठी, कैलाश बल्यूटिया, अनिल बिष्ट, कैलाश जोशी, मुकेश चंद्र, पंकज कुमार, दीपक बिष्ट, अनिल बिष्ट, रवि कुमार, तरुण चंद्रा, मो. तस्लीम, ललित रावत, गंगा सिंह बोरा, रितेश सागर,सुभाष जोशी, मुकेश कुमार, हितेश पाठक, प्रमोद कुमार, गिरीश जोशी, शरत चंद्र साह, अखिल साह, भगवत सिंह जंतवाल, उमेश चंद्र कांडपाल, संतोष आगरी, अनिल हर्नवाल, दिनेश चंद्र आर्य, मुकेश कुमार व मनीष कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *