September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आशीर्वाद वूमेंस क्लब की सदस्यों द्वारा

0
1001458754
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भूमियाधार हनुमान मंदिर में किया पौधारोपण

नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था आशीर्वाद वूमेंस क्लब द्वारा सोमवार को भवाली-ज्योलीकोट मोटर मार्ग स्थित भूमियाधार हनुमान मंदिर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलब द्वारा मोगरा, एरिका, पाम, मधु, दामिनी, अली मंडा, बोगनविलिया, जेरेनियम, डेंटास,बरगद तथा फि यूसीया जैसे कई सदाबहार पौधों का रोपण कर धरा को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।
पौधरोपण के साथ ही कलब की ओर से मंदिर परिसर में साफ सफाई को ध्यान में रखते हुए मंदिर के पुजारी को कूड़ेदान भी मुहैया कराया गया। कार्यक्रम में कलब की शोभा गुप्ता,गीता साह, रेखा त्रिवेदी, मोनिका, रेखा कंसल, नीलू एल्हेंस, वर्षाअंजली श्रीवास्तव, मंजू बिष्ट, निधि कंसल, मानसी गर्ग तथा मीनू समेत बिरला विद्या मंदिर के पूर्व छात्र व प्रकृतिप्रेमी अजय गुप्ता का विशेष योगदान रहा।अंत में हनुमान चालीसा के पाठ के साथ समस्त पौधे रोपित गमले गत वर्षो की भांति मंदिर के पुजारी को देखभाल के लिए दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *