पालिका अध्यक्ष डॉक्टर खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहिताश ने
बाजार की नालियों और रोड़ों का किया निरीक्षण



नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा द्वारा मॉल रोड, तल्लीताल डाट व बाजार क्षेत्र, मल्लीताल बडा बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान
जलभराव एवं नाला सफाई व्यवस्था के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में यह अवलोकित किया गया कि अधिकांश नालों की नियमित सफाई की जा रही है, कितु कुछ स्थानों पर दुकानदारों द्वारा नालियों को लकड़ी या अन्य सामग्री से ढक दिए जाने के कारण जल निकासी बाधित हो रही है। बाजार क्षेत्र का आंतरिक मार्ग में हो रहे गडो का भी जायजा लिया। पालिका प्रशासन द्वारा ऐसे स्थानों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी रोहतास शर्मा, अवर अभियंता विपिन प्रोहित, मुख्य सफाई निरीक्षक सुनीत कुमार, सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान, सुपरवाइजर अमन, मोहित, धर्मेश,अन्य पालिका कर्मचारी एवं तल्लीताल वार्ड की सभासद श्रीमती गीता उप्रेती, स्थानीय व्यापारीगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।





















