September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नन्तिन महाराज आश्रम में शिव-अर्चन सम्पन्न

0
1001457283
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सांसद अजय भट्ट की प्रेरणा से हुआ जनकल्याण हेतु विशेष आयोजन

भवाली नैनीताल। सावन के पावन माह में, भवाली के श्यामखेत स्थित नन्तिन महाराज आश्रम में रविवार सायं आयोजित शिव-अर्चन कार्यक्रम भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस विशेष आयोजन की प्रेरणा एवं मुख्य उपस्थिति नैनीताल–ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय अजय भट्ट जी की रही, जिन्होंने जनकल्याण, राष्ट्रप्रेम और लोकमंगल की भावना के साथ इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सम्पन्न कराया।

सैकड़ों श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों व युवाओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्थानीय जनमानस ने इसे माननीय अजय भट्ट जी की प्रेरणा से सम्पन्न एक ऐतिहासिक व प्रेरणादायक आयोजन के रूप में देखा, जिसका उद्देश्य न केवल राष्ट्र, प्रदेश एवं सम्पूर्ण विश्व की सुख-शांति, समृद्धि एवं मानवता के कल्याण हेतु सामूहिक प्रार्थना रहा, बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों में आपदाओं से प्रभावित परिवारों को आत्मीय बल एवं सुखद अनुभूति प्रदान करने की प्रार्थना भी की गई। साथ ही, ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों के लिए विशेष आध्यात्मिक आशीर्वचन और दिव्य शक्ति की प्रार्थना भी की गई, जिससे कार्यक्रम का स्वरूप एक व्यापक धर्मिक समर्पण में परिवर्तित हो गया।

यह आयोजन श्यामखेत स्थित श्री श्री 1008 नन्तिन बाबा महाराज जी आश्रम (निकट आईटीआई, भवाली–रामगढ़ मार्ग) में सम्पन्न हुआ, जो क्षेत्र में ध्यान, सेवा और साधना का एक प्रतिष्ठित केंद्र रहा है। आश्रम के पावन सान्निध्य में विराजमान श्री श्री दंडी स्वामी श्री शंकर गिरी जी महाराज के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण, रुद्राभिषेक और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से शिव-अर्चन किया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश, प्रदेश एवं सम्पूर्ण विश्व की सुख-शांति, समृद्धि, और मानवता के कल्याण के लिए सामूहिक साधना के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा।

इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की जी, सलाहकार मण्डी परिषद उत्तराखंड बड़े भाई मनोज जोशी जी, मंडल उपाध्याय निखिल बिष्ट जी, मंडल कार्यालय मंत्री एडवोकेट भारत सिंह मेहरा जी, कमल जोशी जी, दयाकिशन पोखरिया जी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, जीवंती भट्ट जी, हिमांशु बिष्ट, प्रगति जैन इत्यादि ने उपस्थिति देते हुए शिव वंदना सम्पन्न की और दिव्य आशीर्वचनों से लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *