एसपी क्राइम वे यातायात जगदीश चंद्र ने मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक ली

मोहर्रम के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखें एसपी: डॉ जगदीश
नैनीताल। सरोवर नगरी में मोहर्रम को लेकर वीरवार को एसपी क्राइम/यातायात डा.जगदीश चंद्र ने कोतवाली में पीस कमिटी तथा सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने सभी से अपील की कि मोहर्रम के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रभावी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मोहर्रम के जुलूस को निर्धारित रूट के अनुसार की निकला जाय,ताजियों की निर्धारित मानकों के अनुसार ही ऊंचाई रखी जाए। कहा कि मोहर्रम के जुलूस को निर्धारित समयानुसार संपन्न करा लें कहा कि इसके लिए अपने वालंटियरों को भी जुलूस के मार्ग पर लगाएं। बैठक के दौरान नगर नैनीताल की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए संबंधित स्टेकहोल्डरों से सामंजस्य स्थापित करते हुए वार्ता करने की बात कही गई। बैठक में हेम चंद्र पंत प्रभारी निरीक्षक,एसएसआई दीपक बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी समेत अमरप्रीत सिंह, शैलेन्द्र सिंह, समीर, त्रिभुवन सिंह फत्र्याल व पालिका सफ ाई निरीक्षक सुनीत कुमार मौजूद रहे।




















