कुमाऊं मंडल के नवनियुक्त स्वास्थ्य निदेशक का डॉक्टर कमलेश ने किया पदभार ग्रहण
सीएमओ डॉक्टर पंत सहित अन्य डॉक्टरों ने किया स्वागत

नैनीताल। सरोवर नगरी में बेस अस्पताल हल्द्वानी के पीएमएस डॉ. कमलेश कुमार पांडे ने कुमाऊं मंडल के स्वास्थ्य निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है।
इस दौरान विभागीय कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालते हुए डॉ पांडे ने बताया कि विभाग से उनको मंडल स्तर की जिमेदारी मिली है जिसको वह निभाएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता जिला असप्तालों की कमियों को दूर करना होगा। बताया कि वह पहले कुमाऊं मंडल स्तर पर दौरा कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। जिसके बाद समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में १९९४ में पिथौरागढ़ से शुरुआत की थी। जिसके बाद वह १२ वर्ष अल्मोड़ा तथा १७ साल रानीखेत व हल्द्वानी में सेवा दे चुके हैं। इस अवसर पर नव नियुकत स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं का स्वागत करने वालों में मुखय चिकित्साधिकारी हरीश चंद्र पंत, बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. तरुण कुमार टमटा, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. महिमन सिंह दुग्ताल समेत डॉ मोनिका कांडपाल, डॉ नरेंद्र सिंह रावत, डॉ प्रशांत ओली सहित कार्यालय के हिमांशु जोशी, हरीश, सुनील गिरी तथा दिनेश आदि शामिल रहे।




















