March 23, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

पर्वतीय संस्कृतिक समिति के तत्वधान में

0
1001435136
012 013
111 222 333

23 वीं नैनी ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का खिताब रुद्रपुर के भव्य अरोरा का कब्जा

नैनीताल सरोवर नगरी में पर्वतीय संस्कृतिक समिति के तत्वधान में आयोजित 23वीं नैनी ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता शहर के गोवर्धन हाल (सेवा समिति) नैनीताल में स्विस लीग पद्धति के आधार पर 7 चरणों में सम्पन्न हुई। जिसमें रुद्रपुर के भव्य अरोरा ने 6.5 अंकों के साथ 7500 नगद के साथ ट्रॉफी अपने नाम की। दिल्ली के हिमांशु मोदगिल ने 6 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें 6000 नगद राशि और ट्रॉफी दी गई। शाहजहांपुर के आयुष सक्सेना 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 4000 नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। मुरादाबाद के जीशान अली 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। उन्हें 3500 नगद और मोमेंटो दिया गया। हल्द्वानी के दर्शील सुलेठी 6 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर रहे। उन्हें 3300 नगद राशि और मोमेंटो दिया गया। शाहजहांपुर के रियाज खान 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे। उन्हें 3000 नगद और मोमेंटो दिया गया। रुद्रपुर के श्रेयांशू शाहू 5.5 अंकों से सातवें स्थान पर रहे। उन्हें 2500 नगद और मोमेंटो दिया गया। देहरादून के अमित ढ़ोदियाल 5.5 अंकों से आठवें स्थान पर रहे। उन्हें 2300 नगद राशि और मोमेंटो दिया गया। दिल्ली के आकाश श्रीवास्तव 5.5 अंकों से नवें स्थान पर रहे। उन्हें 2000 नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। मुरादाबाद के मंसूर अहमद 5.5 अंकों से दसवें स्थान पर रहे। उन्हें 1800 नगद राशि और मोमेंटो दिया गया। मुरादाबाद के मोहम्मद शामिद, हल्द्वानी के ललित लामकोटि, हल्द्वानी के सक्षम दर्शन , नेपाल के धीरज बहादुर चंद्र, हल्द्वानी के राजेंद्र राणा, हल्द्वानी के धैर्य बोहरा, हल्द्वानी के गर्वित पंत, क्रमश 11से17वे स्थान पर रहे। सभी को 1100और मोमेंटो दिए गए। हल्द्वानी के ध्रुवंश, पंजाब के निखिल चेहल, हल्द्वानी के विनोद पाण्डेय, देहरादून के रोहित सिंह राणा, नेपाल के धीरंगा जोशी, नैनीताल के देवेश बरगली, हल्द्वानी के अक्षत जनौटी, क्रमशः 18से 24 वे स्थान पर रहे। सभी को 1000और मोमेंटो दिया गया।
अन्य विशेष पुरस्कारों में बेस्ट वूमन हल्द्वानी की सौम्या मेहरा, बेस्ट वेटरन रामपुर के उस्मान अली रहे, दोनों को 1000 नगद राशि और ट्रॉफी दी गई।
अन्दर 9वर्ग में गाजियाबाद के रियांश सागर प्रथम, हल्द्वानी के एकलव्य सिंह दूसरे, हल्द्वानी के अरनव पांगते तीसरे, हल्द्वानी के दक्ष भट्ट चौथे, नैनीताल के अचिंत उपाध्याय पांचवे स्थान पर रहे सभी को ट्रॉफी प्रदान की गई।
अन्दर 11वर्ग मै हल्द्वानी की तोषी जनौटी प्रथम, हल्द्वानी के प्रियांशु पांडे दूसरे, नैनीताल की रिभाया जोशी तीसरे, रुद्रपुर के गुरुशरण सिंह चौथे, शाहजहांपुर के आवंश गुप्ता पांचवे स्थान पर रहे सभी को ट्रॉफी प्रदान की गई।
अन्दर 13 वर्ग में हल्द्वानी के दिव्यांश मटियाली प्रथम, हल्द्वानी के कण्व गुप्ता दूसरे, रुद्रपुर के अभिमन्यु सिंह तीसरे, हल्द्वानी के कार्तिकेय नैनीवाल चौथे, गाजियाबाद के साइंस पांचवे स्थान पर रहे सभी को ट्रॉफी प्रदान की गई।
अन्दर 15 वर्ग में काशीपुर के प्रखर सक्सेना प्रथम, नैनीताल के तेजश कनवाल दूसरे, हल्द्वानी के यथार्थ बिष्ट तीसरे, हल्द्वानी के अंश दीक्षित चौथे, रुद्रपुर के सक्षम ग्रोवर पांचवे स्थान पर रहे सभी को ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्रतियोगिता में आर्बिटर का दायित्व नीरज शाह, शेर सिंह बिष्ट, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी ने निभाया। एडवोकेट एवम सीनियर शतरंज खिलाड़ी श्री डी के जोशी द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस मौके पर ईश्वर तिवारी, विमला तिवारी, अनिल कुमार, विकाश मरदान, ललित साह, मनोह साह, मोहम्मद मतलूब, जुबैर सिद्दीकी, धीरेन्द्र विष्ट, मोहम्मद वसीम, विभोर भट्ट समेत अनेक शतरंज प्रेमी उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *