March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय फार्मेसी दक्षता परीक्षा में सफलता प्राप्त की

0
1001429314
012 013
111 222 333

मिल रही है बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित भेषज विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा अखिल भारतीय फार्मेसी दक्षता परीक्षा जीपैट 2025 में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो कुमुद उपाध्याय ने बताया कि प्रतिवर्ष भारत सरकार की संस्था नेशनल मेडिकल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देशभर के फार्मेसी स्नातकों हेतु अखिल भारतीय स्तर पर स्नातक फार्मेसी दक्षता परीक्षा का योजन किया जाता है जिसमें सफल प्रतिभागी विभिन्न राष्ट्रीय फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश हेतु अर्ह होने साथ फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से छात्रवृति प्राप्त करते हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भेषज विज्ञान विभाग के विद्यार्थी प्रतिवर्ष इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करते है। इस वर्ष भी 6 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल करके विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इसमें बी फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थी खुशी देवल ने जीपैट में 224 रैंक व नाइपर में 839 वीं रैंक, अमित सिंह ने ज़ीपैट में 1037 रैंक और नाइपर में 324वीं रैंक, प्रशांत जोशी ने जीपैट में 1328 रैंक व नाइपर में 481वीं रैंक, मोहित सिंह ने जीपैट में 1340 रैंक व नाइपर में 796 वीं रैंक, श्रुति जायसवाल ने ज़ीपैट में 2361 रैंक नाइपर में 518वीं रैंक अखिल भारतीय स्तर पर हासिल की है वहीं बी फार्म तृतीय वर्ष के छात्रआयुष मिश्रा ने जीपैट में अखिल भारतीय स्तर पर 816वीं रैंक हासिल की है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत, परिसर निदेशक प्रो एल के सिंह, विभागाध्यक्ष एवं डीन टेक्नोलॉजी प्रोफेसर कुमुद उपाध्याय सहित विभाग के प्रो अनीता सिंह, प्रो अर्चना नेगी साह, डॉ तीरथ कुमार, डॉ महेंद्र राणा, डॉ राजेश्वर कमल कांत सहित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों ने खुशी जाहिर करते हुए सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *