ताइक्वांडो चैंपियनशिप पर रहा बिरला विद्या मंदिर का कब्जा
लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखें कार्यक्रम


Jनैनीताल। सरोवर नगरी बिड़ला विद्या मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुखर्जी निर्वाण और बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य व चेयरमैन आईपीएससी अनिल कुमार शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों की ऊर्जा और उत्साह को देखा और उनकी हौसला अफजाई की। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण आयोजित किया गया जिसमें
मुख्य अतिथि ने विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए। उन्होंने कहा, आज के विजेता कल के चैंपियन हैं मैं सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देता हूं। प्रधानाचार्या अनिल कुमार शर्मा ने कहा, बिड़ला विद्या मंदिर में इस प्रतियोगिता का आयोजन करना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज के फाइनल में पहुंचने वाले सभी खिलाड़ी विजेता है और मैं सभी खिलाड़ियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई देता हूँ। प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में बिड़ला विद्या मंदिर खेल विभाग की टीम और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राकेश मुलासी, वित्तीय नियंत्रक
संजय गुप्ता, पृथ्वीराज सिंह किरौला, लीला सिंह बिष्ट, केदार सिंह गढ़िया, आलोक कुमार अस्थाना, तुषार मिश्रा आदि उपस्थित थे।
यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई अंडर 14 अंडर 17 और अंडर 19.
अंडर 14
विजेता बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल
उप विजेता असम वेली स्कूल।
अंडर 17
विजेता बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल
उप विजेता एमरल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर
अंडर 19
विजेता बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल
उप विजेता राजकुमार कॉलेज राजकोट 25 स्वर्ण 5 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ ओवरऑल चैम्पियन का खिताब बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल को दिया गया। संचालन जतिन ग्रोवर ने किया।




















