कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में
महिला कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक


संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान
भीमताल नैनीताल। भीमताल ब्लॉक के ज्यौलीकोट के दुरुस्त क्षेत्र, में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नैनीताल, खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने जिला अध्यक्ष ,खष्टी बिष्ट, एवं पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।
सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती बिष्ट ने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए। इस देश में कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों को बताते हुए ,महिला कांग्रेस को संगठित हो कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सर्व सहमति से महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भीमताल, पार्वती पांडे, (प्रेमा) निर्वाचित हुई
भीमताल नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन और कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाने को कहा। सर्व समिति से सभी महिलाओं ने पार्वती पांडे, उर्फ प्रेमा का फूल माला पहन कर जोरदार स्वागत व समर्थ किया। इस मौके पर बैठक में पूर्व पालिका अध्यक्ष भीमताल दीपक चुनौतियां, सभासद शुभम नैनवाल, जानकी आर्य ,सरिता रानी मुन्नी पांडे, हीरा देवी ,राजेश्वरी पांडे ,भावना, मिनीषा पांडे, मुन्नी जोशी, भगवती, गीता देवी, प्रेम पांडे, धनी दुमका, सीमा, सरिता देवी आदि महिलाएं उपस्थित थी।




















