March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

नैनी झील का जलस्तर कम होने पर

0
1001403140
012 013
111 222 333

नालों और झील की सुरक्षा दीवारों की दुर्दशा आने लगी सामने

नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रसिद्ध जीवनदायिनी नैनी झील का जलस्तर कम होने पर नालों और झील की सुरक्षा दीवारों की दुर्दशा सामने आने लगी है। झील की क्षतिग्रस्त दीवारें टूट चुकी हैं जिनकी मरम्मत नहीं हुई तो इस मानसून में वह ढह सकती हैं।
बता दें कि वर्तमान में गर्मी बढऩे की वजह से नैनी झील का जलस्तर कम होने पर किनारे की सुरक्षा दीवारें दिखने लगी हैं। कई स्थानों पर इनकी बुनियाद क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मल्लीताल मां नयना देवी मंदिर के बगल से निकलने वाले नाले की बुनियाद भी ढह चुकी है जिससे ठंडी सडक़ और दीवार के ऊपर बना पार्क खतरे की जद में है। क्षतिग्रस्त दीवारें इतनी जर्जर हैं कि इस बरसात में इनके गिरने का खतरा है। इसके बाद भी अब तक सुरक्षा के कार्य नहीं कराए गए हैं।
मामले में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डी.डी. सती ने बताया कि विभाग की ओर से नाले का निरीक्षण कर लिया गया है। नाले की दीवार की बुनियाद से पत्थर निकले हैं। जलस्तर कम होने पर दीवार की मरम्मत की जाएगी।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *