March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

महिला की मौत के बाद जागा विभाग

0
012 013
111 222 333

वन विभाग ने बडाई गस्त और ट्रैप कैमरे बढ़ाकर 13 से 30 किए

नैनीताल । जिले के भीमताल ब्लाक के भुजियाघाट क्षेत्र के मोरा गांव में बीते शनिवार की रात तेंदुए के हमले से घायल महिला की मौत हो गई थी। एक सप्ताह तक लगातार गश्त के बाद भी वन विभाग को तेंदुआ नजर नहीं आया, जिसके चलते वन विभाग ने ट्रैप कैमरे बढ़ाकर अब 13 से 30 कर दिए हैं जबकि तेंदुए को पकडऩे हेतु अब दो की जगह तीन पिंजरे लगा दिए गए हैं।
बता दें कि शनिवार की देर रात्रि लगभग दस बजे नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा वन रेंज के भुजियाघाट क्षेत्र स्थित बल्यूटी ग्राम पंचायत के मोरा तोक में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला पुष्पा देवी तेंदुए ने हमला बोल दिया था। तेंदुआ महिला को घर से लगभग सौ मीटर दूर तीन खेत नीचे से गया जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को देर रात्रि ही सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से वन विभाग की टीम ट्रैप कैमरों लगाकर तेंदुए की मौजूदगी का पता लगा रही है साथ ही उसको पकडऩे के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए हैं। लेकिन एक सप्ताह में तेंदुआ किसी कैमरे में कैद नहीं हो पाया है, ना ही आ गांव व जंगल मे तेंदुए की मौजूदगी के निशान मिले हैं जिसको देखते हुए विभाग ने कैमरे व पिंजरे बढ़ा दिए हैं।
नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी चन्द्र शेखर जोशी ने बताया कि क्षेत्र में पहले 13 ट्रैप कैमरे लगाए गए थे जो बढ़ाकर अब 30 कर दिए हैं, वहीं दो की जगह अब तीन पिंजरे लगा दिए हैं। इसके अलावा वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी अब तक तेंदुए का पता नहीं लग पाया है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *