सुखाताल वार्ड से महक बक्श ने जनसंपर्क कर मांगे वोट



नैनीतालl सरोवर नगरी में नगर पालिका चुनाव सुखाताल वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय सभासद प्रत्याशी महक बख्श ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है महक और उसके कार्यकर्ता प्रातः से ही मतदाताओं के पास पहुंचकर अपने मत में मतदान करने की अपील कर रहे हैंl महक ने कहा वार्ड में कई समस्याएं हैं अगर वह जीत के आएंगी तो सभी समस्याओं का समाधान तत्काल कराया जाएगा उन्होंने मतदाताओं से अपने मत में मतदान करने की अपील की हैl




















