March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की

0
1001401498
012 013
111 222 333

जिला और नगर कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई शपथ

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी का फूलों की माला पहनकर किया स्वागत

नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया उत्तराखंड की नैनीताल जिला एवं नगर इकाई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को गोपनीयता शपथ दिलाई। बता दे मुख्यमंत्री धामी स्वर्गीय एन के आर्य क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके साथ राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों, मुख्यमंत्री खेल उन्नयन योजना के चयनित खिलाड़ियों आदि को पुरस्कृत व सम्मानित किया। साथ ही नगर में नये बने बास्केटबॉल कोर्ट, मानसखंड के तहत चल रहे नैना देवी मंदिर के सोंधियकरण कार्य और नवनिर्मित दुकानों का लोकार्पण भी किया। पत्रकारों को शपथ दिलाने के बाद वह सीधे एटीआई मंडलस्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की और अधिकारियों को चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।

जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी की सूची

अफजल हुसैन ‘फौजी’, महासचिव राजू पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन पालीवाल, चंद्रेश पांडे, भूपेंद्र मोहन रौतेला व ओपी सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण कपिल, तेज सिंह नेगी, गिरीश पांडे व गंगा सिंह बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष नीरू भल्ला, संगठन मंत्री रिम्पी बिष्ट, सचिव पंकज कुमार, यूएस सिजवाली, दीवान सिंह बिष्ट, राजीव अग्रवाल, अजय चौहान व नावेद सैफी, कोषाध्यक्ष शीतल तिवारी, उप सचिव दीपक कुमार व अनुराग वर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य ललित जोशी, नवीन तिवारी व एसएम इमाम को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

नगर कार्यकारिणी की सूची

अध्यक्ष गौरव जोशी, महामंत्री अजमल हुसैन सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश सागर, उपाध्यक्ष अमित पड़लिया, सुरेश कांडपाल व प्रदीप कुमार, सचिव कैलाश नेगी, संगठन मंत्री मुनिब उर रहमान, उप सचिव नीरज जोशी, कोषाध्यक्ष गणेश कांडपाल, महिला उपाध्यक्ष गुंजन मेहरा, संरक्षक रवींद्र पांडे ‘रवि’ को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ गिरीश रंजन तिवारी और प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन जोशी द्वारा संयुक्त रूप से अपनी 10 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सी एम पुष्कर सिंह धामी को सोपा। कार्यक्रम जिला कार्यकारिणी और नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बोर्ड हाउस क्लब में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को फूलों की माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, प्रदेश के मुख्य संरक्षक संजय तलवार, कुमाऊं मंडल प्रभारी दिनेश जोशी व सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता व लेखक अश्विनी दुबे मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *