March 23, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

अनुसूचित जाति व्यक्ति के साथ अभद्रता और जाति सूचक शब्दों की

0
1001392226
012 013
111 222 333

शिल्पकार सभा ने की निंदा आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की

नैनीताल। सरोवर नगरी मे प्रसिद्ध शिल्पकार सभा की एक आपातकालीन बैठक वीरवार को हुई जिसमें बेतालघाट क्षेत्र के कालाखेत में अनुसूचित जाति के व्यक्ति धारा बल्लभ के साथ एक व्यक्ति द्वारा जाति सूचक शब्दों तथा आपत्तिजनक गाली एवम अपशब्द कहकर मारपीट पर उतारू होने एवम धारा बल्लभ की स्कूटी को पत्थर व डंडे से तोडऩे को लेकर धारा बल्लभ ने एक शिकायती पत्र शिल्पकार सभा को दिया जिसमें उन्होंने शिल्पकार सभा से मदद की गुहार लगाई।
बैठक में शिल्पकार सभा के अध्यक्ष डॉ. रमेश चन्द्रा ने इस पर त्वरित गति से संज्ञान लेते हुए उस क्षेत्र के पटवारी एवम बेतालघाट के तहसीलदार से दूरभाष पर वार्ता कर मामले पर कार्यवाही की मांग की । डा.चंद्रा के मुताबिक तहसीलदार ने दूरभाष पर बताया की सारी जांच हो गई हंै अतिशीघ्र ही अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया की वीडियो में स्पष्ट रूप से पता चल रहा है की वह व्यक्ति गाली गलौज और जातिवाचक शब्दों का प्रयोग कर रहा है तथा धारा बल्लभ की स्कूटी को लाठी डंडे व पत्थरों से नुकसान पहुंचा रहा है,कहा कि इस घटना से समस्त अनुसूचित जाति के लोगों में काफ ी रोष व्याप्त है।
कहा कि आज जहां समाज में थोड़ी बहुत समरसता आ रही है वहीं कुछ असामाजिक तत्व फि र से माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं शिल्पकार सभा मांग करती है कि ऐसे लोगों को अति शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। बैठक में सभा के महामंत्री राजेश लाल गांधी समेत कैलाश आगरकोटी, संजय कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार तथा गिरीश चंद्र आर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
फोटो लाईन 29एनटीएल 09 से-खबर की फोटो

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *