March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा के शिष्टमंडल ने

0
1001385121
012 013
111 222 333

कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा के शिष्टमंडल ने कुलपति प्रो.दीवान एस रावत से शिष्टाचार मुलाकात कर प्राध्यापकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कूटा ने कहा कि लंबे समय से प्राध्यापकों के करियर एडवांस स्कीम के तहत प्रोन्नति लंबित है जिससे प्राध्यापकों को विभिन्न अवसर नहीं मिल पा रहे हैं, ऐसे प्राध्यापक जिनकी प्रोन्नति आस पास ही होनी है उनसे भी करियर एडवांस स्कीम के तहत ए पी आई जमा करवाकर उसका मूल्यांकन करवा लिया जाना चाहिए जिससे से उनको भी इस प्रक्रिया में लाभ मिल पाए। कूटा ने कहा कि गोल्डन कार्ड स्कीम के तहत प्राध्यापकों तथा। कर्मचारियों के वेतन से कटौती तो प्रारंभ हो गए है परंतु कार्ड अभी तक नहीं बने है जिसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कूटा ने ये भी कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों को संशोधित सामूहिक बीमा योजना का लाभ भी अभी तक नहीं मिल रहा है जबकि उत्तराखंड सरकार द्वारा राजकीय कर्मचारियों के लिए ये योजना वर्ष 2023 से ही लागू कर दी गए है जिससे प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है।
कूटा शिष्टमंडल में प्रो.ललित तिवारी,प्रो.नीलू लौधीयाल डॉ.रितेश कुमार तथा डॉ.विजय कुमार कूटा के शिष्टमंडल में रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *