March 26, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज के

0
1001382058
012 013
111 222 333

वार्षिक खेल दिवस पर छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही स्कूल की पूर्व छात्रा महारानी रासेश्वरी राज्यलक्ष्मी

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज मैं शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस पर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बता दे खेल दिवस का शुभारंभ
मुख्य अतिथि महारानी रासेश्वरी राज्यलक्ष्मी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि जैसलमेर की रानी और रामनी की पूर्व छात्रा हैं। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने रामनी में बिताए अपने एक दशक के स्कूल जीवन को याद करते हुए साझा किया कि कैसे विद्यालय की सिस्टर्स ने उन्हें जीवन की कठिनाइयों का सामना साहस और दृढ़ता के साथ करना सिखाया। उनकी प्रेरणादायक बातें छात्रों को दृढ़ निश्चय और साहस के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर गईं। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य सिस्टर एल्सी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए मेहनत कर लक्ष्य हासिल करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बिरला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू, और सेंट जोसेफ कॉलेज के ब्रदर जेरोम मैनुअल वृंदावन स्कूल की प्रधानाचार्य राखी शाह ने छात्राओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। और उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति की सराहना की कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा और प्रबंधक सिस्टर शीबा ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर सफल आयोजन के लिए छात्रों का उत्सव वर्णन करते हुए शुभकामनाएं दी है।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए शानदार ड्रिल प्रदर्शन रहे। ओवरऑल ट्राफी पर ग्रीन हाउस ने प्रतिष्ठित ‘मैरी वार्ड कप’ और ‘मार्च पास्ट शील्ड’ जीती। येलो हाउस ने ‘पिरामिड शील्ड’ में बाजी मारी, जबकि ब्लू हाउस ने ‘रस्साकशी’ प्रतियोगिता में जीत हासिल की। रेड हाउस को उत्कृष्ट अनुशासन के लिए ‘डिसिप्लिन ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया। विद्यालय बैंड, आकाश और जूलियस के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया गया। जिसकी अभिभावकों ने प्रशंसा की है। इस मौके पर शिक्षकों में मिस बीमा रावल, भूपेंद्र रावत, संदीप सिंह, अर्जुन बोहरा, मिस डोनिया चार्ल्स, राखी कला जोशी, दीप्ति पंत, शालिनी सिंह, भावना मेहरा, आरती सिंह, वंदना पंत, अनुभा जोशी, और शैलजा जोशी सहित अन्य शिक्षक कर्मचारी छात्राएं मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *