कड़ाके की सर्दी में भी विशाखा के हौसले बुलंद

घर-घर जाकर प्रचार करते हुए मांगे वोट कहा अबकी बार जला दो चूल्हा

नैनीतालl सरोवर नगरी में नगर पालिका चुनाव में हरी नगर वार्ड संख्या 4 की निर्दलीय सभासद प्रत्याशी विशाखा पवार ने बीते रोज रविवार को कड़ाके की सर्दी होने के बावजूद भी अपने समर्थकों के साथ वार्ड के सभी क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से वोट मांगे विशाखा सबको कह रही है आप सभी मतदाताओं का अगर मुझे साथ मिला तो किसी को निराश नहीं करूंगी हर सामाजिक कार्यों में सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होकर पूरा सहयोग करूंगी

और वार्ड में मुख्य समस्या रोड़ो में गाडो पर सीसी मार्ग ना होना स्ट्रीट लाइट ना जलना क्षेत्र के कोने-कोने पर खंबे लगाकर स्ट्रीट लाइट जलाना सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण सभी को साथ लेकर किया जाएगाl और जितनी भी सरकारी योजनाएं आएंगी उन्हें जनता तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगीl वह घर घर जाकर गैस के चूल्हे पर माहौल लगाने की मतदाताओं से अपील कर रही हैंl विशाखा के मुताबिक उन्हें जनता का पूरा सहयोग और प्यार मिल रहा हैl इस मौके पर उनके प्रचार प्रसार में शैलेश सहदेव, शहजाद अली सुजल सहदेव, अरबाज अंसारी, साहिल सहदेव कुश पवार, लकी कुमार, औसीन पवार, पीहू पवार, वंशिता पवार, सहित अन्य कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं l




















