मदर्स डे पर पाइनक्रेस्ट स्कूल मे हुआ कार्यक्रम
बच्चों की मासूम भावनाएं और प्यार देख

सभी की आंखें नम हो गई


नैनीताल सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित पाइनक्रेस्ट स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर एक सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने अपनी माताओं के लिए नृत्य, गीत और कविताएं प्रस्तुत कीं। मंच पर बच्चों की मासूम भावनाएं और प्यार देख सभी की आंखें नम हो गई।

शिक्षकों ने माताओं के योगदान को सराहा और उन्हें धन्यवाद दिया। बच्चों द्वारा बनाई गई हस्तनिर्मित कार्ड्स ने माहौल को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रति आभार व्यक्त करना था। पूरे आयोजन में प्रेम, सम्मान और खुशी की भावना दिखाई दी। यह दिन सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया। इस मौके पर शिक्षिका भावना आर्य सुमन आर्य जयाप्रसाद मधु बिष्ट उदिति रावत जयराज जोशी सहित आंधी शिक्षक कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।




















