कार और ट्रक की टक्कर में एक की मौत,
तीन घायल, सभी का प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर
मृतक के घर में मचा कोहराम क्षेत्र हुआ गमगीन

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती गेठिया पड़ाव में देर रात्रि कार और कैंटर ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में 16वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बीडी पांडे चिकित्सालय पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गेठिया पडाव के समीप ट्रक केंटर संख्या यूके 04 सीबी 8457 और कार संख्या यूके 04 टी ए 7325 में जबरदस्त आमने-सामने टक्कर हुई । जिसमें 16 वर्षीय गर्व बगडवाल पुत्र मनोज बगड़वाल की मौत हो गई। जिस पर घर में कोहराम मच गया। और क्षेत्र में मातम पसर गया। शेष तीनों घायल लोकेश पतलिया पुत्र बिशन सिंह पतलिया, पंकज पतलिया पुत्र दान सिंह पतलिया और मानस रावत पुत्र किशन रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बता दे मृतक सहित सभी कुरिया गांव गेठिया के निवासी हैं।




















