डोर टू डोर कूड़ा ना उठने से नाराज सभासदों ने पालिका
द्वार पर किया धरना प्रदर्शन आमरण अनशन की चेतावनी दी

नैनीताल। सरोवर नगरी में सभी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा ना उठने से नाराज सभासदों ने पालिका द्वार पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जाहिर किया। और पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया
पालिका द्वारा नगर से कूड़े का निस्तारण नही किया जा रहा है।
सभासद मनोज जगती ने आरोप लगाया कि पालिका द्वारा नगर में डोर तो डोर कूड़ा निस्तारण एवं कूड़ेदानों की सफाई के लिए एक संस्था को ठेका दे दिया है। लेकिन इतना समय होने के बावजूद भी कार्यदाई संस्था ना घरों से कूड़ा उठा रही है ना ही क्षेत्रों में सफाई की व्यवस्था की जा रही है। जिससे पूरी सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। और पालिका प्रशासन के कान में जू तक नहीं रेग रही है। सभी सभासदों का एक ही कहना था अगर पालिका ने संज्ञान नहीं लिया और घरों से डोर टू डोर कूड़ा नहीं उठा तो हम आमरण अनशन को बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी। इस मौके पर सभासद मनोज साह जगाती, सपना बिष्ट, काजल आर्य, गजला कमाल, गीता उप्रेती, शीतल कटियार, भगवत रावत, लता दफोटी, रमेश प्रसाद सभासद पुरन बिष्ट, राकेश पवार, अंकित चंद्रा, जितेंद्र पांडे, सुरेंद्र बाबू, धरना प्रदर्शन में मौजूद थे।




















