March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

कुत्तों से पीड़ित पिता ने पालिका अध्यक्ष डॉक्टर खेतवाल को सोपा ज्ञापन

0
1001159256
012 013
111 222 333

आंखों के सामने पालतू कुत्ते ने बेटी पर हमला कर किया था घायल

घटना को लेकर है क्रोधित दिया ज्ञापन दी चेतावनी

नैनीताल । सरोवर नगरी में लगातार बढ़ रहे आवारा व पालतू कुत्तों के आतंक से जनता काफी त्रस्त हो चुकी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विक्रम सिंह रावत अजन्ता होटल

मल्लीताल नैनीताल की ओर से पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल को ज्ञापन सौंपकर मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की गयी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पखवाड़े भर के भीतर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह अदालत की शरण में जाने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन में रावत ने कहा है कि वह नैनीताल क्लब के मुख्य गेट के पास में अपनी 4 साल की बच्ची समृद्धि रावत (खुशी) को लेकर नैनीताल क्लब के गेट के अंदर खड़े थे तभी बराबर से एक युवक पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए आया और कुत्ते ने मौका देखते ही हाथ से बेल्ट छुड़ाकर बच्ची के पास पहुंचा और पीछे से बच्ची के पजामा के अंदर दांत लगाएं, कुत्ता इतना एग्रेसिव था कि काटने के बाद भी बच्ची को घसीटने लगा। कुत्ते को घूमा रहे युवक ने कुत्ते को पीटना शुरू किया उसके बाद भी कुत्ता ने बच्ची को नहीं छोड़ा मैंने बच्ची को कुत्ते से बचाने के लिए बच्ची का पजामा खींच कर उतार दिया तब जाकर कुत्ता भाग खड़ा हुआ। कुत्ते से छुटाकर देखा तो बच्ची के पैरों में कुत्ते के दाँत गढे हुए थे। मेरी बच्ची का इलाज वर्तमान में बी0डी0 पाण्डे चिकित्सालय मल्लीताल नैनीताल से चल रहा है। विक्रम रावत ने पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल को ज्ञापन में स्पष्ट कहा है अगर 15 दिन के भीतर शहर में कुत्तों को के लिए कोई नियमावली पर कार्रवाई नहीं की गई तो न्यायालय में जाने को बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी पालिका की होगी।
मामले में पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लोगों से कहा है कि जिन लोगों की ओर से कुत्ते पाले गए हैं वह तुरंत पालिका दफ्तर से उसका लाईसेंस बना लें,साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपकी ओर से पाला जा रहा कुत्ता आम जनमानस को कोई क्षति न पहुंचाएं,वर्तमान में नगर क्षेत्र में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। कहा कि अगर ऐसा होता है तो स्वयं कुत्ते का मालिक उसके लिए स्वयं उत्तरादायी होगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *