March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण

0
1001153140
012 013
111 222 333

नियमावली कट ऑफ डेट को लेकर आंदोलन 295 वे दिन भी रह जारी

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 295 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में स्लोगन।।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए।। पौधा रोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।।। के तहत महाराष्ट्र से आए पर्यटकों सुमंथ व राजिता ने पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ परिसर में पौधारोपण किया। पर्यटकों ने कहा कि वे घूमने के लिए कुमाऊं क्षेत्र में आए ।जब उनके मित्रों ने बताया कि पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ मे निगम के कर्मचारी राज्य में एक ऐसा आंदोलन चला रहे है। जिसमें कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पर्यटकों से सहयोग मांगते हुए उनके माध्यम से पौधारोपण कराते हैं ।उन्होंने कहा कि जब वह इस क्षेत्र में आए हैं तो उन्होंने पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में जाना उचित समझा और इसके तहत उनके द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि यह मुहिम रंग लाने लगी है। जिसमें पर्यटकों को भी देवभूमि में आकर पर्यावरण संरक्षण के जैसे महान कार्य में शामिल होने का सौभाग्य मिल रहा है। उन्होंने दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाई गई इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगों के निस्तारण के साथ-साथ उनको सम्मानित भी किया जाना चाहिए।जो पर्यावरण संरक्षण के लिए इतना महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।।
इधर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटक जहां पौधारोपण कर रहे हैं वहीं अपने प्रदेशों में यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जा रहे हैं

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *