March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

पूजा पंत की अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

0
1001144380
012 013
111 222 333

नैनीताल। जैव प्रौद्योगिकी विभाग, सर जे.सी. बोस परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में पीएच.डी. शोधार्थी सुश्री पूजा पंत की अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। उनकी शोध प्रबंध का शीर्षक था। कुमाऊँ हिमालय में उगाए गए मक्रोटाइलोमा युनिफ्लोरम पौधों के फाइटोपैथोजेन्स के विरुद्ध राइजोस्फेरिक सूक्ष्मजीव आइसोलेट्स की प्रतिपाक क्रियात्मकता।
यह शोध कार्य पर्वतीय क्षेत्र में कृषि जैव-प्रौद्योगिकी के संभावित अनुप्रयोगों की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
यह शोध डॉ. ऋषेन्द्र कुमार (पर्यवेक्षक) एवं डॉ. सुषमा टम्टा (सह-पर्यवेक्षक) के निर्देशन में पूर्ण हुआ। बाह्य परीक्षक के रूप में प्रो. गोपाल सिंह बिष्ट (पूर्व विभागाध्यक्ष, जैव प्रौद्योगिकी विभाग) उपस्थित रहे। उन्होंने शोधार्थी के कार्य की सराहना करते हुए उपयोगी सुझाव भी प्रदान किए। मौखिक परीक्षा के अवसर पर विभागाध्यक्ष, शोध निर्देशकगण एवं संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पूरे कार्यक्रम का वातावरण ज्ञानवर्धक, संवादात्मक एवं उत्साहपूर्ण रहा। विभाग की ओर से पूजा पंत को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *