एसएसपी प्रहलाद मीणा ने की 02 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कठोर कार्यवाही
तल्लीताल थाने में महिला उप निरीक्षक बबीता और कांस्टेबल आकाश का किया निलंबन

विभाग की गरिमा और जनता का विश्वास सर्वोपरि है
नैनीताल। सरोवर नगरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने 02 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कठोर कार्यवाही की है जिसमें महिला उपनिरीक्षक बबिता ड्यूटी से अनुपस्थित और पूर्व लापरवाही पर कार्यवाही की गई है बता दे
उ0 नि0 बबिता, जो तल्लीताल क्षेत्र में नियुक्त थीं, को ड्यूटी के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित पाए जाने और पूर्व में भी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर यह कठोर कदम उठाया गया है। इसी के साथ कांस्टेबल आकाश कुमार धार्मिक प्रकरण में पक्षपात का दोषी पाए जाने पर निलंबन किया आकाश कुमार, जो यातायात सैल में नियुक्त हैं, बता दे राजपुरा क्षेत्र में घटित एक धार्मिक प्रकरण में निष्पक्षता का उल्लंघन करते हुए एक पक्ष का समर्थन करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह आचरण न केवल विभाग की छवि को धूमिल करता है। इन दोनों को निलंबन के बाद एसएसपी नैनीताल मीणा का सभी पुलिस कर्मचारियों को सख्त संदेश है। प्रत्येक पुलिस सेवा में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और सजगता से करे। ड्यूटी में लापरवाही, गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और पक्षपात किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे किसी भी कर्मी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो। एसएसपी मीणा का कहना है विभाग की गरिमा और जनता का विश्वास सर्वोपरि है। सभी पुलिसकर्मियों को चेताया जाता है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।




















