नवनियुक्त उप ज़िलाधिकारी (न्यायिक ) नवाजिश खालिक का आजाद मंच ने किया स्वागत

नैनीताल के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
नैनीताल :- नैनीताल में तहसीलदार के पद पर सराहनीय कार्य कर चुके नवाज़िश खलीक ने नैनीताल में उपजिलाधिकारी (न्यायिक ) के रुप में पद भार ग्रहण किया, जिस पर आज़ाद मंच प्रतिनिधि मंडल ने श्री खलीक का लोकप्रिय पहाड़ी पेय बुरांश का जूस भेंट कर स्वागत किया, प्रतिनिधि मंडल ने नैनीताल के वर्तमान हालात पर चर्चा करते हुए, पर्यटन, पार्किंग, यातायात, चिकित्सा व शिक्षा समेत नैनीताल के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसपर श्री खलीक ने जनहित कार्यों को करने में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन प्रदान किया,
इस अवसर पर मो. खुर्शीद हुसैन (आज़ाद), अलमास खानम समेत कई लोग मौजूद थे |




















