स्वर्गीय पत्रकार प्रशांत दीक्षित चौथी पुण्यतिथि और पहलगाम आतंकी हमले में
मारे गए लोगों को नैनीताल में पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि


नैनीताल। सरोवर नगरी में दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय प्रशांत दीक्षित की चौथी पुण्यतिथि पर गुरुवार को समस्त पत्रकारों ने बीडी पांडे चिकित्सालय में भर्ती मरीजों और उनके तीरमदारों को प्रमुख चिकित्सक डॉक्टर तरुण कुमार टम्टा और वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर एस दुग्ताल द्वारा संयुक्त रूप से फल और फ्रूटी वितरित किया। और भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। तत्पश्चात अस्पताल सभागार में प्रशांत दीक्षित को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित की साथ ही कश्मीर पहलगाम में पर्यटकों पर हुए

आतंकी हमले के दौरान मारे गए लोगों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर उनकी पत्नी किरण दीक्षित और कुछ पत्रकार भावुक भी हो गए। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन फ़ौजी, नगर अध्यक्ष गौरव जोशी, पंकज कुमार, एसएस इमाम, गणेश कांडपाल, अजमल हुसैन,रितेश सागर, सुरेश कांडपाल, आकांक्षी माड़मी, सुमन, शैलजा सक्सेना, अंकिता मेहरा, किरण दीक्षित,सिस्टर ऋतू डेविड,जितेश कुमार समेत समस्त नर्सिंग स्टॉफ मौजूद थे।






















