ए आरटीओ जितेंद्रर ने चेकिंग के दौरान
19 वाहनों के नगद चालान एक वाहन किया सीज शटल सेवा का किया निरीक्षण


नैनीताल। सरोवर नगरी में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सुचारू यातायात चलाने को लेकर ए आरटीओ जितेंद्रर सिंघवान के नेतृत्व में शनिवार को ज्योलीकोट-भवाली-नैनीताल में चेकिंग के दौरान 19 चालान और 1 वाहन को सीज किया गया। एआरटीओ जितेंद्रर ने बताया राष्ट्रीय मार्ग में रोड़ों के किनारे मुख्य रूप से फूड वैन, के दस्तावेज चेक किए गए और साथ ही टीबी सीरीज की बाइक और टैक्सी/मैक्सी के चालान किए गए। तत्पश्चात सरोवर नगरी रोडवेज के समीप व्यापार मंडल की आवंटित पार्किंग मैं टीवी नंबर की स्कूटीयौ के ऑनलाइन चालान किए गए टैक्सी यूनियन, तल्लीताल व्यापार के पदाधिकारी के साथ टैक्सी बाइको की पार्किंग, नैनीताल के निवासी की टैक्सी मैक्सी वाहनो के चालान व ऊनके सत्यापन आदि के विषय विचार विमर्श कर उनकी समस्याओं का समाधान का प्रयास किया गया। शाम को रुसी बाईपास में शटल सेवा का निरीक्षण कर चालकों से पर्यटकों को सुविधा देने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने टीबी नंबर स्कूटर मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों के स्वामियों कौन निर्देशित करते हुए कहा नैनीताल में इन वाहनों का चलना और रोडो पर पर जगह-जगह खड़ा करना भी प्रतिबंध है। उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।




















