एनयूजेआई नैनीताल इकाई के गौरव जोशी बने अध्यक्ष
नैनीताल विधानसभा के पत्रकारों ने दी बधाई

नैनीताल। सरोवर नगरी में एनयूजेआई पत्रकार नैनीताल इकाई के गौरव जोशी को अध्यक्ष का दायित्व सोपा है। शनिवार को उनको यह दायित्व सोपा गया है दायित्व मिलने पर गौरव ने कहा जो मुझे दायित्व मिला है मैं संगठन में सभी को साथ लेकर पत्रकारों के हित में कार्य करूंगा। और जल्दी ही पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बता दें जिला अध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी और महामंत्री राजू पांडे के नेतृत्व में उनको यह दायित्व सोपा गया है। अध्यक्ष बनने पर पूरे विधानसभा नैनीताल के पत्रकारों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




















