कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत को मिली
ऑनरेरी कर्नल’ की मानद रैंक
कुमाऊं विश्वविद्यालय में कर्नल कमांडेंट नियुक्त

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा ‘ऑनरेरी रैंक ऑफ कर्नल’ से सम्मानित किया गया है। साथ ही उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय के एनसीसी यूनिट के कर्नल कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया है। यह सम्मान एनसीसी और विश्वविद्यालय के आपसी सहयोग एवं छात्र-हित में किए गए कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
प्रो. रावत को यह मानद रैंक उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय में एनसीसी गतिविधियों को सशक्त बनाने, युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए प्रदान की गई। एनसीसी द्वारा प्रदान की जाने वाली यह ऑनरेरी रैंक अत्यंत प्रतिष्ठित मानी जाती है और केवल चयनित शिक्षाविदों, प्रबंधकों या वरिष्ठ अधिकारियों को ही दी जाती है जो राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है और विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी है। प्रो. रावत ने इस सम्मान को विश्वविद्यालय और छात्रों को समर्पित करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके कर्तव्यों को और अधिक समर्पण एवं उत्साह से निभाने की प्रेरणा देगी। यह सम्मान न केवल प्रो. रावत की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि कुमाऊं विश्वविद्यालय की गरिमा में भी एक नई ऊँचाई जोड़ता है।
ऑनरेरी रैंक ऑफ कर्नल’ से सम्मानित होने पर
शिक्षक संघ कूटा ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया
नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत को राष्ट्रीय कैडेट स्कोर एनसीसी द्वारा ऑनरेरी रैंक ऑफ कर्नल’ से सम्मानित होने और एनसी यूनिट के कर्नल जीवी कमांडेड के रूप में नियुक्त होने पर पर शिक्षक संघ कूटा ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। अध्यक्ष डॉ ललित तिवारी ने कहा विश्वविद्यालय में एनसीसी गतिविधियों को सशक्त बनाने, युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए प्रदान की गई। एनसीसी द्वारा प्रदान की जाने वाली यह ऑनरेरी रैंक अत्यंत प्रतिष्ठित मानी जाती है। कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी तथा महासचिव डॉ विजय कुमार, प्रो.नीलू लोधीयल , डॉ दीपक कुमार, प्रो.अनिल बिष्ट, डॉ.संतोष कुमार, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.रितेश साह, डॉ.पैनी जोशी , डॉ.दीपिका पंत, डॉ रितेश साह ,डॉ युगल जोशी सहित मेजर प्रॉफ हरीश बिष्ट इत्यादि ने खुशी व्यक्त की तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कूटा ने डी एस बी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ.भोपाल सिंह भाकुनी के आकस्मिक निधन पर भी शोक व्यक्त किया तथा श्रद्धांजलि दी ,कूटा ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।




















