कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डाo भूपाल सिंह भाकुनी के
निधन से शहर हुआ गमगीन

हल्द्वानी नैनीताल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ भोपाल सिंह भाकुनी का शनिवार प्रातः लगभग 3:00 बजे बीमारी के चलते निधन होने की खबर से शहर गमगीन हो गया और लोक शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचने लगे बता दे वह लंबे समय से पार्किनसन्स डिजीज नामक बीमारी से ग्रस्त थे। पिछले काफी दिनों से श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल बरेली में भर्ती हुए और वहीं पर उनका निधन हुआ। डाo भाकुनी छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे हैं और एक दिग्गज़ अधिवक्ता रह चुके हैं। कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। वह सन् 1996 और 2002 में नैनीताल विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और कुछ ही मतों के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे। उनके माता पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और वह उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं। उन्होंने हाई कोर्ट के निकट राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बहुत संघर्ष किया। उनके पुत्र उनकी राजनीतिक विरासत को आगे ले जा रहें हैं और कांग्रेस पार्टी के जवाहर बाल मंच के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं और हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनकी पुत्री डा० हिमानी भाकुनी इंग्लैंड में सीनियर प्रोफेसर हैं और डब्ल्यू० एच० ओ० के लिए कार्य करती हैं। नमन आंखों से उनका अंतिम संस्कार रानी बाग घाट में 2:00 बजे किया जाएगा।




















