March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक प्रदर्शन

0
1001059878
012 013
111 222 333

दंगों में वहां पर हुई हिंदुओं के साथ बर्बरता लूटपाट और घरों में आगजनी को बताया शर्मनाक

नैनीताल। सरोवर नगरी के पंत पार्क में गुरुवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने एकत्र होकर केंद्र सरकार द्वारा पास वक्फ बिल के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक प्रदर्शन और दंगों में वहां पर हुई हिंदुओं के साथ बर्बरता तथा लूटपाट और हिदुओं के घरों में आगजनी की घटनाओं को शर्मनाक बताते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।
जय श्री राम सेवक दल के कार्यकर्ताओं ने तत्काल प्रभाव से ममता बनर्जी से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। मुर्शिदाबाद में हिदुओं पर हुए अत्याचार के बाद उन्हें वहां से पलायन करना पड़ा। पुतला फूंक रहे लोगों का कहना है अगर बंगाल में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है नैनीताल में बंगलादेशी और रोहिंग्या शरणार्थियों को घर घर जाकर तलाश करके उन्हें यहां से खदेड़ा जाएगा। इस मौके पर मनोज कुमार, विनोद सिंह, सोनू बिष्ट, राजीव शाह, कुंदन तिलारा तथा प्रकाश नौटियाल आदि लोग मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *