कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से मिला
बेतालघाट क्षेत्र की समस्याओं को लेकर शिष्टमंडल

भवाली नैनीताल। भवाली चौरसा में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को विधायक सरिता आर्या के दिशा निर्देशा अनुसार बेतालघाट मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल टीम ने मुलाक़ात कर क्षेत्र बेतालघाट की सड़कों व पर्यटन को लेकर उनको ज्ञापन दिया, और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की है। इस दौरान मंत्री सतपाल महाराज ने आश्वासन दिया है और साथ ही संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया गया इस मौके पर शिष्टमंडल में आनंद सिंह जलाल, कीर्तिबल्लभ भंडारी, जगदीश नाथ गोस्वामी, तारा सिंह भंडारी, मंडल प्रतिनिधि विशाल मेहर, मौजूद थे।




















