वर्षा और ओलावृष्टि से पेड़ गिरा रोड पर यातायात हुआ बाधित
फायर कर्मियों ने पहुंचकर वुडन कटर से हटाया यातायात किया सुचारू


ए टी आई परिसर में भी गिरा पेड़

नैनीताल। सरोवर नगरी से लगभग 9 किलोमीटर दूर पॉपुलर फार्मेसी बल्दियाखान के पास सडक मार्ग पर पेड़ गिरने कि सूचना प्रात लगभग 4:55 पर प्राप्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही शीघ्र ही फायर यूनिट नैनीताल घटना स्थल पर रवाना हुई घटनास्थल पहुंच कर देखा तो दो पेड़ बीच सड़क मार्ग पर गिरे थे जिससे यातायात बाधित था फायर यूनिट द्वारा वुडन कटरो कि सहायता से पेड़ के टुकड़े टुकड़े कर मार्ग से हटाकर मार्ग सुचारु किया गया l
वही दूसरी और टेलीफोन के माध्यम से ए टी आई परिसर नैनीताल के अंदर सड़क मार्ग पर पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई शीघ्र ही फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई फायर यूनिट द्वारा वुडन कटर की सहायता से पेड़ के छोटे-छोटे टुकड़े कर व हटाकर रास्ते को सुचारु किया गया।




















